डीआईजी गढ़वाल ने प्रभारी निरीक्षक कनखल को प्रशासनिक आधार पर हरिद्वार से उत्तरकाशी किया स्थानान्तरित

डीआईजी गढ़वाल  ने प्रभारी निरीक्षक कनखल को  प्रशासनिक आधार पर  हरिद्वार से उत्तरकाशी किया स्थानान्तरित
Spread the love

देहरादून।पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ने जनपद हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में विगत में घटित गम्भीर घटना के अनावरण करने में विफल रहने एवं थाना क्षेत्र में अवैध शराब  बिक्री व सट्टे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही न करने के फलस्वरुप प्रभारी निरीक्षक कनखल को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक आधार पर जनपद हरिद्वार से जनपद उत्तरकाशी स्थानान्तरित किया ।

उन्होंने उपरोक्त सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को गहनतापूर्वक जांच करने के आदेश पृथक से प्रेषित किये ।

देवभूमि खबर

Related articles