जीवा गैंग का शार्प शूटर कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में अपने दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार
देहरादून।दून पुलिस ने नगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में संलिप्त जीवा गैंग के शार्प शूटर और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में लूटा हुआ सामान बरामद किया गया। अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
कोतवाली नगर के अंतर्गत दून चौक के पास 19अक्टूबर को मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्ति एक मेडीकल शाॅप के मालिक को तमंचा दिखाकर उसका बैग छीनकर भाग गये। पुलिस को मिली पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे तथा पीडित व्यक्ति से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। घटना के सम्बन्ध में मेडीकल शाॅप के मालिक गौरव भार्गव द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0- 309/20 धारा: 392/34 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।।
घटना के अनावरण हेतु गठित अलग-अलग टीमों टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेजो का अवलोकन कर अभियुक्तों के भागने के रूट के सम्बन्ध मे जानकारी, , सीसीटीवी फुटेज मुखबिर तंत्र की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मुजाहिद उर्फ साहिल उर्फ मनोज उर्फ पप्पू उर्फ खान पुत्र स्व0 मुख्तार अहमद निवासी: पंचपुरी, एमडीडीए कालोनी, डालनवाला, उम्र 24 वर्ष को उसके दो अन्य साथियों कलीम अहमद उर्फ बिल्लू पुत्र शहीद अहमद निवासी: शान्ति विहार रायपुर, मूल निवासी: सहारनपुर, उत्तर प्रदेश तथा तरूण तिवारी पुत्र स्व0 भगवती प्रसाद निवासी: सरस्वती विहार नेहरू कालोनी मूल निवासी: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के साथ पंत रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर मुजाहिद के पास से एक देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त कलीम व तरूण तिवारी के पास से एक-एक अदद खुखरी बरामद हुई। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में लूटा हुआ सामान बरामद किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उ0नि0 नरेश राठौर, प्रभारी साइबर सैल,उ0नि0 शिशुपाल राणा, चौकी प्रभारी धारा,उ0नि0 लोकेन्द्र बहुगुणा, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक,उ0नि0 दीपक धारीवाल, पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय,कां0 लोकेन्द्र, कां0 राजमोहन, कां0 रविशंकर, कां0 नवीन,
06: कां0 अरशद, कां0 प्रमोद, कां0 अमित (एसओजी),थे।

