HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर तीन बदमाश, पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर तीन बदमाश, पहले भी जा चुके हैं जेल
Spread the love

रुड़की। रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बीती 7 अप्रैल को एक सब्जी विक्रेता से लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने जिनके पास से लूट का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाश भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार कई मामलों में तीनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बता दे कि, बीती 7 अप्रैल को भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धीरमजरा निवासी एक फुटकर सब्जी विक्रेता से बाईक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाना भगवानपुर में तहरीर देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। उधर मामले का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान खास मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान बरामद करते हुए सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं मामले का खुलासा एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान खास मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान बरामद करते हुए सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं मामले का खुलासा एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles