सरस्वती विहार मंदिर से चोरी करने वाला शातिर चोर चोरी के रुपयों सहित गिरफ्तार
देहरादून।थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मंदिर से चोरी करने वाले शातिर चोर को रुपयों सहित किया गिरफ्तार ।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त पर धारा 411 भादवी की बढ़ोतरी की गई है।अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
थाना नेहरु कॉलोनी में 2 सितम्बर को वादी श्री पंचम सिंह बिष्ट निवासी सरस्वती विहार अजबपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा सरस्वती विहार क्षेत्र अंतर्गत स्थित शिव शक्ति मंदिर से रात्रि के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा मंदिर के दानपात्र से रुपए चोरी की एक तहरीर दी गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 296/ 2020 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारंभ की गई । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर खास की मदद से अजबपुर फाटक के पास रेलवे पटरी से अभियुक्त मयंक उर्फ नोनू पुत्र पवन निवासी लोअर नथनपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष को चोरी किए गए रुपयों कुल 12680 रुपयों सहित गिरफ्तार किया गया, चोरी किए गए रुपयों की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में *धारा 411 भादवी की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसे पैसों की जरूरत थी जिस कारण उसके द्वारा सरस्वती विहार चौक पर स्थित शिव शक्ति मंदिर दानपात्र से रुपए चोरी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस टीम में एसआई मानवेंद्र सिंह, एसआई जयवीर सिंह,कॉन्स्टेबल दीप प्रकाश,कांस्टेबल हितेश चौधरी कांस्टेबल आशीष (एसओजी) थे।
