पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को किया सम्मानित

Spread the love

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के संरक्षक लालचन्द शर्मा, रामनरेश शर्मा,केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष रजत शर्मा,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी,देहरादून जिला अध्यक्ष अनुराग गौड़ व प्रचार मंत्री उमेश कौशिक  ने नवनियुक्त पुलिस महानिर्देशक अशोक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया।

पुलिस महानिदेशक ने जिस तरह कार्य संभालते ही पुलिस की कर्यप्रणाली व पुलिस के साथ जनता के उचित व्यहवार के विषय मे कार्य किया वो प्रशंसनीय है कानून व जनता की रक्षा एक साथ बहुत ही उचित ढंग से करते हुए पुलिस महानिदेशक के कर्तव्य व कार्य को मूर्त रूप प्रदान कर रहे है। समिति ने उनसे प्रदेश में अकेले  रहने वाले बुजुर्ग नागरिको की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा की तथा चीता फोर्स की समीक्षा कर हर क्षेत्र में पुलिस गश्त को अधिक मजबूत करने का आग्रह किया।

देवभूमि खबर

Related articles