पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने थाना पुरोला व मोरी का किया औचक निरीक्षण
देहरादून । पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने थाना पुरोला व मोरी का औचक निरीक्षण कर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान उनके द्वारा थाना पुरोला तथा मोरी पर सैनिक सम्मेलन लिये गये, जिसमें उनके द्वारा पुलिस जवानों की समस्याएं सुनी गई, सभी को निष्पक्ष,निर्वाध एवं शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने के निर्देश दिये । वर्तमान समय में कोविड के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के चलते सभी जवानों को सावधानी बरतने, जनता को कोविड अनुरुप व्यवहारों के प्रति जागरुक करने तथा कोविड नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर श्री पी0के0 राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

