पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कोविड और त्योहारों के लिए प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कोविड और त्योहारों के लिए प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Spread the love

देहरादून।पुलिस महानिदेशक अनिल के0 रतूड़ी, ने समस्त जनपद प्रभारियों, सेनानायकों एवं परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोरोना काल में एनफोर्समेंट का लेवल बढ़ाने आगामी त्यौहार दशहरा, दुर्गा पूजा, बारह बफात, वाल्मीकि जयंति तथा पिरान कलियर व पूर्णागिरि मेला के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

श्री अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने सभी जनपद प्रभारियों को महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के सम्बन्ध में संवेदनशील रहने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों का तुरंत पंजीकरण करते हुए उस पर कार्यवाही की जाए, जिससे पीड़ित को रिलीफ मिल सके। बलात्कार से सम्बन्धित शिकयत में यदि क्षेत्राधिकार आपका न हो, तो भी एफआईआर अवश्य लिखी जाए, चाहे जीरो नम्बर ही हो।

वीडियों कांफ्रेन्सिंग के दौरान पुलिस महानिदेशक ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत एनफोर्समेंट का लेवल बढ़ाने ,त्योहारों में जिलाधिकारियों से समन्वय बनाते हुए राज्य सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश जनपद प्रभारियों को दिये ।

इस अवसर पर श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक पीएम, श्री ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसटीएफ/अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती तृप्ती भट्ट, सेनानायक, एसडीआरएफ, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles