लॉक डाउन उल्लंघन पर 68,688 वाहनों के चालान, 8541 वाहन सीज एवं 04 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला
देहरादून। प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर पुलिस द्वारा प्रदेश में कुल 30 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 1144 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 3921 अभियोगों 37029 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 68688 वाहनों के चालान, 8541 वाहन सीज एवं 04 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

