पुलिसकर्मियों के ग्रडे पे प्रकरण – अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन
देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिसकर्मियों के ग्रडे पे प्रकरण में पुलिस मुख्यालय स्तर पर श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन की अध्यक्षता में श्री संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा एवं श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, सदस्यों के साथ एक कमेटी का गठन किया गया है। यह समिति जवानों से वार्ता करते हुये शासन स्तर पर पर प्रभावी पैरवी करते हुए ग्रेड पे सम्बंधित समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेगी।

