जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने ‘सघन मिशन इन्द्रधनुष-2.0‘ की समीक्षा की 

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कैम्प कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण ‘‘सघन मिशन इन्द्रधनुष-2.0‘‘ की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सघन मिशन इन्द्रधनुष-2.0 के सफल संचालन हेतु सर्वेक्षण व मोबलाईजेशन का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण में छूट गये 0-02 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सर्वे के आधार पर चिन्हित कर उनका पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाय जिसके लिये इस कार्य हेतु आशा कार्यकत्रियों व ए0एन0एम0 को भी चिन्हित कर लिया जाय।

लाधिकारी ने कहा कि इसका मुख्य उददेश्य विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित रखना है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सर्वेक्षण के सफल संचालन हेतु बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उक्त विभागों द्वारा मिशन के सर्वेक्षण वेलिडेशन में सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम आगामी 04 माहों में माह के प्रथम सोमवार से 07 दिनों तक चलाया जायेगा। इस अभियान का प्रथम चरण 02 दिसम्बर, 2019 से शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने इन्द्रधनुष-2.0 कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी दी। इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एच0बी0 चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनविन्दर कौर, अपर मुख्य अधिकारी डा0 सविता हयांकी, एस0एम0ओ0ध्जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, डा0 डी0एस0 गब्र्याल, आशा कार्डिनेटर गोकुलानन्द जोशी तथा विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वयक व समस्त विकास खण्डों के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबन्धक आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles