पौडी में जिला गंगा समिति एवं नमामी गंगे की बैठक

पौडी में जिला गंगा समिति एवं नमामी गंगे की बैठक
Spread the love

पौड़ी।देवभूमि खबर।जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गब्र्याल ने आज अपने कैंप कार्यालय पौडी में जिला गंगा समिति एवं नमामी गंगे बैठक की अध्यक्षता करते हुए, नगर निगम, नगर पालिक परिषद एवं नगर पंचायतों के संबंधित अधिकारियों अवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अद्यतन कार्य प्रगति की नियमित स्पष्ट सूचना उपलब्ध करेंगे। उन्होने 15-15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने क्रमवार नागर निकायों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अद्यतन कार्यो जानकारी ली। जिस पर नगर पालिका परिषद श्रीनगर के संबंधित अधिकारी ने बताया श्रीनगर में सभी वार्डाें में 1 जनवरी 2020 से नियमित डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का कार्य शुर कर दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर में नमामी गंगे के तहत किये जा रहे कार्याें को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। जबकि जलागम द्वारा किये जा रहे कार्याे की जानकारी लेते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने निर्देश दिये। वहीं नगर पालिका परिषद पौडी के अधि0 अधिकारी को निर्देशित किया कि पुनः टेण्डर काॅल कर, डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कराना सुनिश्चित करंे। उन्होने कंपेक्टर मशीन की जानकारी लेते हुए कहा कि नियमित अपशिष्ठ को कम्पेक्ट कर, विक्रय करना सुनिश्ति करें। जिस पर अ0अ0 नगर पालिका पौडी ने बताया कि प्लास्टिक कूडे का कम्पेक्ट कार्य गतिमान है। गत माह 6 हजार के प्लाटिक अपशिष्ठ का विक्रय किया जा चुका है।   जिलाधिकारी ने जल संस्थान, सहित अन्य नगर निकाय की कार्यों की जानकारी ली। जिस पर उन्होने कहा कि प्रत्येक 15 दिन के भीतर कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक से पूर्व अपने अपने क्षेत्र की अद्यतन कार्य प्रगति की स्पष्ट सूचना प्रभागीय वनाधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल को उपलब्ध करायेगे। उन्होने सभी अधिकारियों को ठोस तरल अपशिष्ठ को प्रबंधकीय तरिके से निस्तारण हेतु कार्यो को गम्भीरता से लेने हेतु सख्त निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मण सिह रावत, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, उपजिलाधिकारी अंशुल सिंह, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, अ0अ0 जलसंस्थान सतेन्द्र कुमार, अ0अ0 न0पा0 प्रदीप बिष्ट सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles