विधानसभा अध्यक्ष ने की महाविद्यालय के लिए विधायक निधि से 6 लाख रु मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा
ऋषिकेश।देवभूमि खबर। पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय ऑटोनॉमस महाविद्यालय ऋषिकेश के वार्षिक उत्सव के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि देश का भविष्य वर्तमान पीढ़ी पर टिका हुआ है। उन्हें अपने जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने महाविद्यालय के एप का भी लोकार्पण किया है। श्री अग्रवाल ने महाविद्यालय के लिए विधायक निधि से 6 लाख रु मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा भी की।
ललित मोहन राजकीय ऑटोनोमस महाविद्यालय ऋषिकेश के वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि विद्यालय नियमित अपने प्रगति पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि ऑटोनॉमस होने के कारण निश्चित रूप से इस महाविद्यालय से गुणवत्ता में सुधार हुआ है परंतु छात्रों के प्रवेश कम हो रहे हैं श्री अग्रवाल ने कहा है कि आने वाले समय में इसी महाविद्यालय परिसर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस की स्थापना भी की जाएगी। श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एक करोड रुपए की लागत से महाविद्यालय का पुस्तकालय निर्माण हो रहा है साथ ही श्री अग्रवाल ने कहा है कि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम के लिए रूसा के माध्यम से सरकार ने दो करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। श्री अग्रवाल ने कहा है कि बालिका छात्रावास के लिए 50 लाख की धनराशि मुख्यमंत्री के माध्यम से स्वीकृत किए जाएंगे।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि देश की वर्तमान परिस्थिति में प्रत्येक व्यक्ति को सजगता के साथ खड़े होने की आवश्यकता है जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी घटना एवं जवाबी कार्रवाई द्वारा भारतीय सेना के पराक्रम की विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए देश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय की प्रशंसा की उन्होंने कहा है कि देश में वर्तमान नेतृत्व सक्षम है एवं भारत की विदेशों में भी साग बड़ी है। उन्होंने कहा है कि इस देश ने हमेशा शौर्य व वीरता की गाथा लिखी है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एमके महेश्वरी ने छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने को लेकर अपनी शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा है कि दिनोंदिन विद्यालय अपनी तरक्की की ओर अग्रसर है इस अवसर पर नगर निगम की महापौर अनीता मंगाई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडी समिति के पूर्व सभापति राकेश अग्रवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, पूर्व पार्षद सुमित पवार ,कमलेश जैन, संजीव चैहान, सतवीर तोमर, छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रवि कुमार छात्र संघ उपाध्यक्ष पारसनाथ शिवा चैहान शिवानी मटोलिया दीपक भारद्वाज संदीप शर्मा विवेक शर्मा डॉ दीक्षित नितिन सक्सेना आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

