सिविल सर्विसेज की पढ़ाई छोड़ स्मृति ने चुनी मॉडलिंग

Spread the love
देहरादून। देवभूमि खबर।प्रतिभा हो तो तमाम प्रकार के अभाव व परेशानियों को मात दी जा सकती है, और इस बात को सही साबित कर दिखाया है उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड की स्मृति सिलवाल ने। एक सामान्य परिवार से होने के बावजूद आज स्मृति जहां मॉडलिंग व एक्टिंग के क्षेत्र मे मजबूत इरादों व हौसलों के साथ अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ वह उत्तराखंड में राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त ‘मल्टी मीडिया डॉट कॉम सोसाइटी‘ ऑर्गनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर भी है।
यह संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण व यातायात संबधी जागरूकता के लिए कार्य करती है। इसके अलावा वह मुंबई में ‘सोशल बिऑन्ड बाउन्ड्रीज‘ संस्था से जुड़ी हुयी हैं जहां वह जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य व भोजन संबंधी आवश्यकताएं पूरी कर समाज सेवा भी कर रही हैं। जॉन अब्राहम, डिनो मौर्या व कंगना रनौत को स्टार बनाने वाली ग्लैडरैग्स अकेडमी में स्मृति के ब्यूटी विद ब्रेन को खूब सराहा गया। इसके अलावा अब तक वह कई ब्रैंड्स के लिए काम कर चुकी है। सबसे खास बात यह है कि चार भाई बहनों में अलग करने की ख्वाहिश लेकर स्मृति ने हौसलों के दम पर ग्लैमर जगत में कदम रखा। दिल्ली से सिविल सर्विसेज की पढ़ाई कर चुकी स्मृति ने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग व फिल्म इंडस्ट्री को चुना।

देवभूमि खबर

Related articles