अंबेडकर पार्क में अतिक्रमण करने पर भड़का दलित समाज

देहरादून। देवभूमि खबर।नगर निगम द्वारा अवैध तरीके से घंटाघर स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पार्क पर 12 फुट ऊचा वाटर कूलर लगाने के विरोध में दलित समाज के लोगो का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने अंबेडकर पार्क पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित कार्य को तुरंत रूकवाया।
बुधवार सुबह नगर निगम की टीम जब वहा बिना बताये टीन सैट लगाने पहुची तो कुछ लोगो द्वारा जानकारी दिये जाने पर दलित समाज के अनेक लोगो द्वारा वहा पहुँचकर पुरी टीम का विरोध किया गया ओर टीन सैट को हटाया गया। उन्होंने कहा अगर ऐसा षडयंत्र दुबारा रचा गया तो इसका विरोध होगा। दलित समाज ने सीधे-सीधे आरोप लगाया की नगर निगम बाबा साहेब का अपमान कर रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड कम्पनी द्वारा नगर निगम प्रशासन की आड में अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था जिसका पुरजोर विरोध किया गया। इस मौके पर पूर्व डीएपी जगराम, मोहन कुमार काला, जय सिंह, सतीश कुमार, राजू कुमार, राजेश कुमार, हरेंदर चोपड़ा लोग मौजूद रहे। वहीं उत्तराखण्ड वाल्मीकि अंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार छाछर व पार्षद विशाल कुमार ने भी इस कुत्सित कार्य का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन दलित समाज का समय-समय पर उत्पीड़न करता रहा है, अब दलित समाज के महापुरूषों के नाम पर बने पार्कों साथ भी इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है जिसे यह समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने इस संबंध में आंदोलन की चेतावनी भी दी।

