हापुड़ में बदमाशों ने बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां
हापुड़ ।जिले के थाना धौलाना में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसस इलाके में दशहत फैल गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद सभी फरार हो गए। बदमाशों की गोली से मरने वाले राकेश शर्मा बीजेपी के मंडल महामंत्री थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर धौलाना सुबोध सक्सेना सहित दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के धौलाना में गांव कर्णपुर के रहने वाले बीजेपी के मंडल महामंत्री राकेश शर्मा जनता इंटर कॉलेज में कर्मचारी भी थे। वह सोमवार सुबह अपने स्कूल के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
और टाइप करे 👍

