डॉ धन सिंह ने घण्डियाली में काण्डा घण्डियाली बरतोली मोटर मार्ग का तथा चुठाणी में प्रा.वि. के भवन का शिलान्यास किया

डॉ धन सिंह ने घण्डियाली में काण्डा घण्डियाली बरतोली मोटर मार्ग का तथा चुठाणी में प्रा.वि. के भवन का शिलान्यास किया
Spread the love

पौड़ी सहकारिता, प्रोटोकाॅल तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने आज मंगलवार को अपने विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर गढ़वाल के विभिन्न ग्राम सभाओं का भ्रमण एवं जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत योजनाओं एवं विकास की सौगात दी। उन्होंने ग्राम सभा घण्डियाली में काण्डा घण्डियाली बरतोली मोटर मार्ग का तथा चुठाणी में प्रा.वि. के भवन का शिलान्यास किया गया। जबकि पैठाणी में टैक्सी स्टेण्ड का लोकार्पण किया गया। वहीं उनके द्वारा ग्राम सभा पज्याणा, पैठाणी, जितोली तथा खण्डूली में जिला सहकारी बैंक/नाबार्ड द्वारा आयोजित डिजिटल गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा कनाकोट, धौलाण, खण्डगांव, बहेड़ी, डांग सेरा (पैठाणी गांव), बगड़बरसीला, सिमल्थ, बूंगा, जवाड़ी, डुंगरी तथा नयगढ़ ग्राम सभाआंे में ग्रामवसियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
मा. मंत्री डा. रावत ने चुठाणी में चटाई मुक्त अभियान के तहत प्रा.वि. में फर्नीचर वितरण किया तथा पैठाणी मंे निर्माणाधीन व्यवसायिक महाविद्यालय का निरीक्षण कर सांकरसैंण में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए रा.इ.का को शहीद राकेश चन्द्र रतूड़ी के नाम से विधिवत विद्यालय का नाम रखा। उन्होंने राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सबका साथ सबका विकास की भावना से लाभान्वित करने को कहा। कहा कि कोई भी व्यक्ति विकास की धारा से वंचित न रहे, सभी को मिल-जुलकर कार्य करने होंगे। राज्य सरकार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए गठित समूह को 05 लाख रूपये तक पर बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर ग्रामीण को आत्मनिर्भर बनाने में संकल्पबद्ध है। उन्होंने फर्नीचर वितरण के दौरान स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता एवं राज्य का नाम रोशन करने को कहा। उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में सरकार तमाम सुविधाएं मुहैया करा रही है।
इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, राज्य सहकारिता संघ उपाध्यक्ष मातवर सिह, भाजपा अध्यक्ष संपत सिह रावत, जिला सहायक निबंधक सहकारिता एम एल टम्टा, मंडल अध्यक्ष पैठाणी विरेन्द्र रावत, महा प्रबंधक डीसीबी मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं आम जन मानस उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles