किसान कांग्रेस किसानों की समस्यावों को पुरजोर तरीके से उठायेगी : राठी

देहरादून।देवभूमि खबर। कांग्रेस भवन में आयोजित वार्ता में उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को देवभूमि देहरादून में आ रहे हैं जिसके लिए किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पूरी शिद्दत से जनसभा में शामिल होने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारणी की आवश्यक बैठक 15 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभागार में आयोजित की जायेगी जिसमें राहुल गांधी की जनसभा रैली में हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने का राज्यभर से पदाधिकारियों को टारगेट दिया गया है।
उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण हजारों की संख्या में हिस्सा लेंगे। राहुल गाधी की जनसभा रैली ाके सफल बनाने में अहम भूमिका निभऐगी किसान कांग्रेस कमेटी। इसी क्रम मे उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी कि प्रदेश कार्यकारणी घोषित की गई है, जिसमें 11 उपाध्यक्ष व 18 महासचिव, 13 सचिव शामिल किए गए हैं। उत्तराखण्ड में किसानों कि समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठायेगी। मीडिया कमेटी में 06 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। उन्होने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया जायेगा तथा जिला अध्यक्षों महानगर अध्यक्षों कि घोषणा यथाशीघ्र की जायेगी। पत्रकार वार्ता मे मुख्य रूप से विकास चैहान, रूपेंन्द्र तोमर, अमन कुमार, मनोज बिल्जवाण, सुमिता शर्मा ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

