पूर्व सैनिक स्वायत्त संघठन ने टिहरी लोकसभा सीट से गणेश जोशी के लिए कसी कमर

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। मसूरी विधायक गणेश जोशी को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनाये जाने को लेकर गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक स्वायत्त सहकारिता संगठन ने कसी कमर। संगठन के महामंत्री कैप्टन धनीराम नैनवाल ने बताया है कि टिहरी लोक सभा क्षेत्र में 39 हजार सैनिक परिवार हैं और मसूरी विधायक पूर्व सैनिक होने के नाते इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं।
गढ़वाल राइफल्स द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि मसूरी विधायक गणेश जोशी को सांसद पद के लिए उम्मीदवार बनाये जाने हेतु पूर्व सैनिक एकजुट हैं। उन्होनें बताया है कि विधायक जोशी ने सड़क से लेकर सदन तक पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार से पुलवामा हमले के बाद विधायक जोशी ने उत्तरकाशी पहुॅचकर शहीद परिवार से मुलाकात की और उनकी पुत्री की पूर्ण जिम्मेदारी ली। उन्होंने अपने वेतन से एक लाख पचास हजार की धनराशि सैनिक कल्याण कोष को भी दी। गढ़वाल राइफल्स ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व से मसूरी विधायक गणेश जोशी को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद के लिए उम्मीदवार बनाये जाने की पैरवी की है। उन्हांेने बताया कि एकमात्र टिहरी क्षेत्र में ही नहीं अपितु प्रदेश के कोने-कोने में पूर्व सैनिक एवं मसूरी विधायक ने सैनिक हितों हेतु अपना शत-प्रतिशत दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles