HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस राज्य लक्ष्मी शाह के बारे में भ्रामक प्रचार कर रहीः भसीन

Spread the love

देहरादून,।देवभूमि खबर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में इस समय झूठ गैंग सक्रिय है। इस झूठ गैंग द्वारा भाजपा की टिहरी लोकसभा सीट की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के बारे में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. भसीन ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा भाजपा की टिहरी लोकसभा सीट की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के बारे में कहा जा रहा है कि उनके द्वारा लोकसभा में कम प्रश्न पूछे गए। डा. भसीन ने कहा कि माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा लोकसभा में 33 प्रश्न पूछे गए और 33 डिबेट में उन्होंने भाग लिया, जबकि जिस पार्टी की प्रवक्ता द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है उसकी सुप्रीमो सोनिया गांधी द्वारा लोकसभा में शून्य प्रश्न पूछे गए। सोनिया गांधी के द्वारा कोई प्रश्न नहीं पूछा गया, इससे अधिक शर्म की बात और क्या होगी। इसके अलावा सोनिया गांधी द्वारा केवल छह डिबेट में हिस्सा लिया गया। लोकसभा में सोनिया गांधी की उपस्थिति केवल 60 प्रतिशत रही, जबकि टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की लोकसभा में उपस्थिति 90 से 100 प्रतिशत रही। कांग्रेस के उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद राजब्बर अपने कार्यकाल में उत्तराखंड आए ही नहीं और न उन्होंने राज्यसभा में कभी उत्तराखंड से संबंधित कोई प्रश्न किया। कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने भी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहते हुए इस राज्य के लिए न कुछ किया और नहीं इस राज्य से संबंधित सवाल कभी उठाए। उन्होंने कहा कि टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए। डा. भसीन ने कहा कि कांग्रेस के झूठ गैंग द्वारा गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी के बारे में भी भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जबकि बीसी खंडूड़ी पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे भाजपा में हैं और आगे भी रहेंगे। कांग्रेस द्वारा गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी के बारे में जो दुष्प्रचार करने की कोशिश की जा रही है वह उसके हारने की कुंठा है। डा. भसीन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह लंबे समय से चकराता विधानसभा सीट से विधायक हैं, इसके अलावा उनके परिवार के लोग देहरादून जिलापंचायत के अध्यक्ष हैं लेकिन वे चकराता क्षेत्र के लिए भी कुछ नहीं कर पाए। प्रीतम सिंह का चकराता विधानसभा क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है। पत्रकार वार्ता में अजेंद्र अजय, पार्टी प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, टिहरी लोकसभा सीट के सहमीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, संदीप मुखर्जी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles