पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवी पैट का प्रशिक्षण दिया

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। आगामी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु निर्वाचन कार्य में तैनात विधानसभा सल्ट की 164 पोलिंग पार्टियों एवं विधानसभा द्वाराहाट की 153 पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी एवं ईवीएम तथा वीवी पैट का प्रशिक्षण एस0एस0जे0 परिसर एवं उदय शंकर नाट्य अकादमी में दिया गया।

प्रशिक्षण में सभी पीठासीन मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन एक अति महत्वपूर्ण कार्य है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन को सम्पन्न कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है, इस हेतु प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उसको भली भांति सीख लें। प्रशिक्षण को पूर्ण गंभीरता से लें जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का भली भांति अध्ययन अवश्य करते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल ने कहा कि पहली बार निर्वाचन में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जा रहा है इसलिए इसका प्रशिक्षण भली-भाति प्राप्त कर लिया जाय अगर कुछ भी शंका हो तो प्रशिक्षण के दौरान उनका समाधान अवश्य कर लें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीठासीन डायरी का अध्ययन भली-भाति कर लें।
इस दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश कुमार एवं जगमोहन सोनी द्वारा सभी पीठासीनध् मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान के दिन मतदान अधिकारी प्रथम के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तारपूवर्क जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी प्रथम चिह्नित प्रति का प्रभारी होता है, मतदाता की पहचान व सत्यापन का कार्य ,निर्वाचक की प्रवष्टि करना व क्रमांक पढ़कर सुनना, निर्वाचक नामवाली में निशान लगाना है। इस दौरान प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एच0बी0 चन्द एवं अजीत तिवारी ने मतदान पार्टियों को मतदेय स्थल पर पहुंचने के उपरांत, मतदान दिवस पर प्रातः सम्पन्न किए होने वाले मॉक पोल तथा उसके पश्चात मतदान प्रारम्भ करने से पूर्व की जाने वाली विभिन्न घोषणाओं कार्यो की तैयारियों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वाराहाट राजकुमार पाण्डे, सल्ट अभय प्रताप शाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles