कांग्रेस के नेता झूठ परोस कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं :वीरेंद्र बिष्ट

देहरादून।देवभूमि खबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में विकास को नई दिशा दी है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है जिससे प्रदेश का मान सम्मान बड़ा है। जबकि पूर्व की हरीश रावत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था और कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त थी, जसके परिणाम स्वरूप प्रदेश की जनता ने इनके मुख्यमंत्री रहते इन्हें दोंनो सीटों पर नकार दिया था और पूरी पार्टी को 11 सीटों पर समेट दिया था। आज उनके प्रदेश अध्यक्ष एवं टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रीतम सिंह एकेला चलो की रणनीति पर
हैं।
बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और हैमर करने का असर राज्य में दिखा है। राज्य में वर्किंग कल्चर डेवलप हुआ है आज राज्य में पारदर्शी सरकार है। राज्य से पलायन रोकने के लिए विकास को गति दी है जिसके असर से राज्य में रिवर्स पलायन हो रहा है। प्रदेश प्रवक्ता श्री बिष्ट ने कहा कि हम मोदी जी के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं वे भाजपा के लोकप्रिय नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी सरकार विगत 2 वर्षो से कार्य कर रही है उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी द्वारा अनोखी पहल करते हुए इन्वेस्टर सबमिट का आयोजन कर रोजगार का अवसर पैदा किये है जिससे 20 लाख बेरोजगार लोंगो को अवसर मिलेगा। वीरेंद्र बिष्ट ने बताया राज्य सरकार ने 650 न्याय पंचायतों में ग्रोथ सेंटर स्थापित किये है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ परोस कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। फेसबुक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे उनके 687 पेजों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया, जिसके माध्यम से वह पाकिस्तान के साथ मिलकर देश को कमजोर कर रही है। श्री बिष्ट ने बताया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश छोड़कर केरला से चुनाव लड़ने जा रहे है। देश के इतिहास में पहली बार कांग्रेस मुस्लिम लीग से गठबंधन कर रही है कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में हरिद्वार लोकसभा के पीरान कलियर मे एक जनसभा करने वाली हैं इससे साबित होता है कि उन्हें भारत में रहने वाले बहुसंख्यों कि आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी एक झूठ का पुलिंदा लाकर उसे चार्जशीट का नाम दे रही है, जिसमे सारे तथ्य झूठे है उसका वास्तिवकता से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से जनता संतुष्ट है उसे देखकर जनता मतदान करने वाली है। केन्द्र की योजनायें राज्य में चल रही है। वे सारे कार्य जनता को प्रस्तावित है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की वीरांगनाओ, शहीदों की शहादत प्रश्न खड़े कर उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है, जबकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने कहा है कि में वीरांगनाओं को नमन करता हूँ, उत्तराखंड का पांचवा धाम सैनिक धाम है। प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, सोशल मीडिया एवं आईटी के प्रमुख अजेन्द्र अजय, मीडिया टीम के राजीव उनियाल, संदीप मुखर्जी आदि उपस्थित रहे।

