व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में लापरवाही बर्दाश्त नहींः मंगेश
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। केदारधाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय सभागार में यात्रा से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते हुए यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाये रखने के लिए समय से सभी व्यवस्थाएं बहाल करने के निर्देश दिए। कहा कि केदारनाथ यात्रा के लिए कुछ दिन ही शेष रह गये है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, प्रभारी जी मैक्स व पशुपालन विभाग को जनपद के तीन स्थानों पर घोड़ा खच्चर रजिस्टेªशन व स्वास्थ्य परीक्षण करने का कार्य जवाडी वाईपास रुद्रप्रयाग, कुण्ड व सोनप्रयाग में 25 अप्रैल से शुरू करने के लिए कहा। उन्होने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पाॅलिथीन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने के लिए भी कहा।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने में किसी तरह की शिथिलता पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी व्यवस्थायें छः मई तक पूर्ण कर ली जांय। कहा कि सड़कों सहित यात्रा मार्ग तक विभिन्न पडावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं हर-हाल बहाल की जानी जरूरी है। उन्हांेने राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियोें को सड़को की हालत में सुधार लाने एवं सड़क के मलवे को तुरन्त हटाने के निर्देश दिए और सभी सड़कों की रिपोर्ट ती अप्रैल तक प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने विद्युत पेयजल, संचार सेवाएं, खाद्यान्न, साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए संबन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गो की मुख्य पड़ावों पर शौचालय की बेहतर सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। साथ ही यात्रा मार्गो के मुख्य पड़ावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए होर्डिंग्स, साईनेज बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने डेंजर प्वांइट पर जीसीबी मशीन सहित मैन पाॅवर की तैनाती के निर्देश दिए। कहा कि मशीनों की तैनाती लैण्ड स्लाइड एरिया के आस-पास की जाय, ताकि सड़क बन्द होने पर तत्काल सड़क खोलने की कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माणदायी विभागों के अधिकारियों को अपने मशीन आॅपरेटरों के मोबाइल नम्बर भी जिला आपदा प्रबन्धन व पुलिस चैकी को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी होटलो में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट व हेल्पलाइन नम्बर चस्पा कराने के लिए के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत, प्रभारी अधिकारी मायादत्त जोशी, उपजिलाधिकारी देवमूर्ति यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एसके झा, पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, जयबीरराम बधानी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश सिंह नितवाल, अधिशासी अभियन्ता एनएच जितेन्द्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोनिवि इन्द्रजीत बोस, अधिशासी अभियन्ता विद्युत मनोज सती, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी हरीश चन्द शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

