छात्रों पर एफआईआर के खिलाफ गढ़वाल विवि के सभी कैंपस बंद

छात्रों पर एफआईआर के खिलाफ गढ़वाल विवि के सभी कैंपस बंद
Spread the love
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों पर रजिस्ट्रार के मुकदमा दर्ज कराने के बाद भड़के छात्रों ने आज यूनिवर्सिटी के तीनों कैम्पस बंद कराने के साथ परीक्षाओं के भी बहिष्कार का ऐलान किया है। छात्र परिषद ने छात्रों पर मुकदमे दर्ज करवाने को विवि प्रशासन का षडयंत्र बताया। श्रीनगर गढ़वाल स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों पर रजिस्ट्रार के मुकदमा दर्ज कराने के बाद भड़के छात्रों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के तीनों कैम्पस बंद कराने के साथ परीक्षाओं के भी बहिष्कार किया। सं
बता दें कि 22 अप्रैल को कुलसचिव को उनके कार्यालय में बंधक बनाए जाने के आरोप में शनिवार को 16 नामजद सहित 150 अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। रजिस्ट्रार डॉक्टर एके झा की तहरीर पर गाली-गलौच, बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बिड़ला छात्रसंघ के महासचिव अंकित उच्छोली ने कहा कि शहर के कोतवाल और चार एसआई की मौजूदगी में छात्रों और कुलसचिव की बात हो रही थी, जिसे वह बंधक बनाना कह रहे हैं। छात्रा शिवानी पांडे ने इसे छात्रों की आवाज और छात्र आंदोलन को दबाने षडयंत्र करार दिया।

देवभूमि खबर

Related articles