HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश के तपोवन ग्राम पंचायत के अंतर्गत गंगा नदी में धड़ल्ले से किया जा रहा खनन

Spread the love

महाबीर सिंह
देबभूमि खबर। ऋषिकेश के तपोवन ग्राम पंचायत के श्री सच्चा धाम गंगा नदी में धड़ल्ले से घोड़े खच्चरों से किया जा रहा है खनन का कारोबार आपको बताते चलें ग्राम पंचायत तपोवन के सच्चा धाम क्षेत्र में गंगा नदी क्षेत्र के एक बड़े भाग में रेता बजरी पत्थर जमा है जिस पर खनन कारोबारी घोड़े खच्चरों का सहारा लेकर बड़ी मात्रा में खनन कार्य में लगे हैं जहां सुबह 4:00 बजे से 9:00 बजे तक 100 से 200 खच्चरों से खनन कार्य कराया जा रहा है । जिससे गंगा नदी से हजारों टन खनिज का दोहन किया जा चुका है जिससे वहां 15 से 20 फुट गहरी खाई बन गई है जिसमें आसानी से घोड़े खच्चरों द्वारा रेता बजरी को छानकर ले जाया जाता है जिस पर शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी इतनी बड़ी मात्रा में हो रहे खनन को नहीं रोकना चाहता है जो कहीं ना कहीं खनन कारोबारियों को खनन के लिए बढ़ावा दे रहा है क्या अधिकारियों को मीडिया के द्वारा मामला उजागर करने के बाद ही क्षेत्र में हो रही घटनाओं की जानकारी मिलती है जिसके बाद अधिकारी जांच करने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं जबकि गंगा नदी में हो रहे इस खनन को घोड़े खच्चरों के द्वारा लक्ष्मण झूला मार्ग होते हुए तपोवन के रिहायशी इलाकों में हो रहे होटलों के निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है जिसमें किसी प्रकार की रॉयल्टी नहीं ली जाती है और सरकार को करोड़ों रुपए का चूना इनके द्वारा लगाया जा रहा है जबकि यह ग्राम पंचायत तपोवन का क्षेत्र है जिस के मुखिया ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल है प्रधान से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के लिए इस खनिज का उपयोग किया जाता है जिसमें किसी प्रकार का टेक्स ना लिया जाता है और ना ही दिया जाता है बल्कि घोड़े खच्चर वालों से इसका शुल्क साफ-सफाई को लेकर लिया जाता है बाकी खनन से संबंधित किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता जबकि तपोवन में अवैध खनन से होटलों का निर्माण हो रहा है जिस पर कार्यवाही करने के लिए शासन प्रशासन के अधिकारी आँखे मुद्दे है।

देवभूमि खबर

Related articles