HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ में आज सुबह हल्की बर्फ की फुहारें गिरी

Spread the love

देहरादून। शुक्रवार देर शाम को मौसम के करवट बदलने के बाद शनिवार की सुबह केदारनाथ में एक बार फिर हल्की बारिश के साथ बर्फ की फुहारें गिरीं। इससे धाम में ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को प्रदेश में अत्यधिक तेज आंधी चलने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

सम केंद्र के अनुसार राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 15 मई तक बादल छाये रहेंगे। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। ओले गिरने के साथ ही 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। 14 मई को प्रदेश के कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश और ओले गिरने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। 14 और 15 मई को तापमान में ज्यादा कमी देखी जा सकती है।यमुनोत्री धाम में पंद्रह मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जबकि गंगोत्री धाम में हल्की बूंदाबांदी और गंगोत्री हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की हल्की फाहे गिरीं।

देवभूमि खबर

Related articles