नैनीताल में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि

Spread the love
नैनीताल। बुधवार को नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। नैनीताल में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। जिससे सैलानियों के चेहरे खिल गए। वहीं राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहे, सुबह तेज हंवाए भी चली। किन्तु दोपहर में मौसम में उमस बढ़ गई।
पिथौरागढ़ में भी मंगलवार शाम लगातार हल्की बारिश हुई। उसके बाद भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण मौसम में ठंडक लौट आई।
उसके बाद रात को करीब 2 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कई जगह सड़क पानी से लबालब हो गई। चंपावत में भी देर शामबारिश शुरू हुई। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई। इधर, अल्मोड़ा में भी दोपहर रिमझिम बारिश हुई। सुबह धूप खिली थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल उमड़ पड़े और बिजली चमकने के साथ दोपहर को बारिश भी शुरू हो गई।

देवभूमि खबर

Related articles