केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का विधायक जोशी ने किया स्वागत
देहरादून।देवभूमि खबर। सहस्त्रधारा के निकट सेरागांव पहुॅचे केन्द्रीय मंत्री एवं मुज्जफरनगर से सांसद डा. संजीव बालियान का मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ एवं श्री बद्रीनाथ धाम की प्रतिकृति देकर स्वागत किया।
विधायक जोशी ने केन्द्रीय पशुपालन, डेरी विकास एवं मत्स्य राज्यमंत्री डा0 संजीब बालियान से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सरोना न्यायपंचायत क्षेत्र में पशुपालन, डेरी एवं मत्स्य से सम्बन्धित क्षेत्र में विकास योजनाऐं दिये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि डेरी का कार्य इस क्षेत्र में अधिक सफल रह सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, ग्राम प्रधान कृपाल जवाड़ी, समीर पुण्डीर, सुन्दर सिंह पयाल, वीर सिंह चैहान, बलबीर जवा

