पेंशन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कराया गया

देहरादून।देवभूमि खबर। पेंशन सत्यापन संबंधी समस्याआंे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के उपाध्यक्ष व नगर निगम के पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता के नेतृत्व में ईदगाह कुमार मंडी, यमुना कॉलोनी, सैयद मोहल्ला, चकराता रोड, बिंदाल कॉलोनी, गोविंदगढ़ आजाद कॉलोनी, खुड़बुड़ा मोहल्ला, काँवली रोड, दीप लोक कॉलोनी आदि क्षेत्रों के समाज कल्याण पेंशन धारकों के साथ तहसील देहरादून में एकत्र हुए व सभी का भौतिक सत्यापन कराया गया। इससे क्षेत्रवासियों में बुजुर्गों में विकलांगों में खुशी की लहर दिखी। उन्होंने सचिन गुप्ता को अपना आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर सचिन गुप्ता ने कहा कि आखिरी छोर तक बैठे लोगांे तक विकास की किरण पहुंचे यही निरंतर उनका प्रयास रहेगा और आगे भी जो भी आमजन की समस्या होगी उसके निवारण के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर उनका सहयोग करेंगे। इसके लिए आवश्यकता पड़ी तो संघर्ष भी करेंगे लेकिन आमजन की समस्या का निवारण होता रहेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने सत्यापन के समय अपना पूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर वार्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति, अंकित, रजनी देवी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
