जनप्रतिनिधि जल संरक्षण, जल संचय, जल संवर्द्धन पर कार्य करें:डी एम
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। जनपद में प्रथमवार त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का अनुपालन जिला योजना संरचना में किया जा रहा है। इस परिपेक्ष्य में क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक में ग्राम स्तर से पारित योजनाओं को क्षेत्र पंचायत से पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सदन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए जल संरक्षण, जल संचय, जल संवर्द्धन पर कार्य करने को कहा। कहा कि सभी प्रधान अपने अवशेष कार्य समय से पूरा करें। प्रधान लुठियाग व कांडा ने स्रोतों के समीप जलाशय बनाए, जिससे स्रोत पुनर्जीवित हुए हैं। समस्त प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी जल संरक्षण के लिए पांच-पांच कार्य करें, जिससे गांव के पानी को बचाया जा सके।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि फरवरी माह में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर सतर्कता समितियों का गठन किया जाना था, मगर आतिथि तक गठन नहीं हो पाया है। सतर्कता समितियांे का कार्य ग्राम पंचायत में होने वाले समस्त विभागीय कार्यो की निगरानी करना है। इसके साथ ही राशन कार्डो में त्रुटियां होने के कारण कतिपय राशन कार्ड आॅनलाइन नहीं हो पा रहे हैं। इसके लिए कार्ड के मुखिया का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नम्बर के साथ ही राशन कार्ड मंें अंकित समस्त सदस्यों के आधार नम्बर अनिवार्य रूप से आवश्यक है। राशन कार्डो को सही करने के लिए हर विकास खण्ड में दस-दस दिन के लिए एक-एक कर्मचारी की तैनाती की जायेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश सिंह नितवाल ने सदन को पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना जैसे राज्य सेक्टर के अन्तर्गत गोपालन, बकरी पालन, भेड़ पालन, जिला योजना के अन्तर्गत वैक्यार्ड कुक्कुट पालन, नश्ल सुधार के अन्तर्गत बकरासंाड वितरण इसके अलावा नस्ल सुधार के अन्र्तगत पहली बार सैक्स सोर्टेड सीमन के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख राजकुमारी रावत, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, महावीर सिंह कैन्तुरा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एमएस नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एसके झा, उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव, एबीडीओ जयपाल सिंह पंवार, जिला उद्यान अधिकारी योगेद्र चौधरी सहित जनप्रतिनिध व अधिकारी उपस्थित थे।

