वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव आफाक सहित कई कार्यकर्ताओं ने दिया पदों से इस्तीफा

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के इस्तीफा देने के बाद स्वतः ही सभी संगठन व पद समाप्त हो जाते हैं। परन्तु आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व चुनाव प्रचार समिति के पद से वरिष्ठ नेता राव आफाक अली ने व उनके सहयोगी अनुसूचित जनजाति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन लाल व यूथ कांग्रेस के रानीपुर विधान सभा के अध्यक्ष तनवीर कुरेशी कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव राव फरमान अली एडवोकेट, प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवंत चैहान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलशाद खान, किसान कांग्रेश के महामंत्री राव कासिफ अली, यूथ कांग्रेस के जिला सचिव राव शाहबाज अली, ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव साजिद अब्बासी, जिला महासचिव नौशाद मलिक व यूथ कांग्रेस के मीडिया सह कॉर्डिनेटर मीडिया राव हामिद अली आदि ने अपने अपने पदो से इस्तीफे डाक द्वारा सम्बन्धित प्रदेश व जिले के पदाधिकारियो को भेजने के उपरान्त प्रैस को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राव आफाक अली ने कहा कि हम 10 वर्षो से चीख चीख कर हर मीटिंग में एक फार्मूला लागू कराना चाहते थें कि जो व्यक्ति अपने गृह व कार्यक्षेत्र के जितने ज्यादा बूथ जितायेगा। उसी के अनुसार ए.आई.सी.सी.,पी.सी.सी.,डी.सी.सी., बी.सी.सी. व अन्य फ्रंर्टल संगठनो में सम्मान दिया जायेगा। जबकि आज प्रदेश में यह हालत हो गयी के बड़े बड़े पदो पर बैठे नेता व स्वयं चुनाव लड़ने वाले नेता अपने बूथों में भी चुनाव जीतने व जीतवाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे लोग अपने पदों से स्वंय तो इस्तीफा नहीं देंगे। इन्हीं के लिए यह शेर है। सजर से शाखो का कटना बहुत जरूरी है। नई शाखें आयेंगी, तो सजर फलेगा फुलेगा और कांग्रेस पर फिर बहार आयेंगी। राव आफाक अली ने कहा कि संघर्षशील नेताओं को नजर अंदाज करना भी एक खामी है। पूर्व की कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्रियों ने सिर्फ अपनी अपनी विधान सभाओं पर ही फोकस किया था। जबकि हरीश रावत ने उत्तराखण्ड बनने से आज तक किसी भी एक लोक सभा या विधान सभा पर नही बल्कि पूरे उत्तराखण्ड में समान रूप संघर्ष व सेवाओं को कर्म बना रखा हैं। इसलिए व आज भी सर्वश्रेष्ठ सर्वोपरि तथा सर्वसमाज के नेता कहलाते हैं। दूसरी और उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के लोकसभा प्रभारी विशाल राठौर ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। विशाल राठौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे के बाद यह निर्णय लिया।

देवभूमि खबर

Related articles