HTML tutorial
HTML tutorial

 9 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

Spread the love

देहरादून। देवभूमि खबर।महाशिवरात्रि के दिन आज बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा कर दी गई है। बाबा का धाम 9 मई को सुबह 5.35 बजे विधिवत पूजा-पाठ के बाद खोला जाएगा। जिसके बाद से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे।

महाशिवरात्रि पर पंच केदार के गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में सोमवार को विधिवत पूजा-पाठ के बाद मुहूर्त निकाला गया। जिसमें 9 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले जाने की तिथि तय की गई। आपको बता दें कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई थी। नरेंद्र नगर राजमहल में पूजा पाठ के बाद ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए तीर्थ पुरोहित ने कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की थी। बदरी विशाल के कपाट 10 मई को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर पूरे विधान के साथ खोले जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खोले जायेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles