प्रशिक्षु हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी करें : कुलदीप रावत
देहरादून ।डीएवी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रेमनगर के सभागार में यूनिफायर सोशल वेंचर्स संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी कुलदीप सिंह रावत और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया ।इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्यमी कुलदीप रावत ने अपने अनुभवों को बांटते कहा कि सभी प्रशिक्षुओं को रोजगार क्षेत्र के लिए हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज की युग में उद्यमिता हासिल करना प्रत्येक प्रशिक्षु का कर्तव्य बनता है। इस अवसर पर संभागीय परियोजना प्रबंधक एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के बीके भट्ट ने सरकार द्वारा संचालित परियोजना के विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञान प्रकाश डाला । संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि संस्थान विगत 10 वर्षों से दक्षता कार्यक्रमों का संचालन पूरी इमानदारी से कर रहा है और पर्वतीय क्षेत्र की बालिकाओं को इन दक्षता कार्यक्रमों से लाभ पहुंच रहा है।
इस अवसर पर अल्का, अंजू, प्रमिला, नीतू, मनीषा राठौड़, प्रियंका, शिवानी, अमृता, कविता, काजल, गुरजीत, विपिन चौहान, ज्योति, रिंकी, नीलम, काजल, मनीषा प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया और संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लाभार्थियों को मोमेंटोस प्रभाव प्रदान किए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, आरटीआई लोक सेवा के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, केवल जोशी, रोहित कुमार, लतिका राणा, निर्मल नरूला, सोनिया चड्ढा, दीक्षा रानी, अर्जुन कुमार, मुकेश कुमार, संदीप सिंह आदि प्रबुद्द नागरिकगण मौजूद रहे।

