सूर्य उपासना हमारी वैदिक परम्परा हैं जो वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित हैं: संतोष यादव

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। एवरेस्ट को दो बार फतह करने वाली पद्मश्री संतोष यादव ने परिवार सहित त्रिपुरा योग आश्रम कनखल में छठ पूजा का आयोजन किया जिसमें उनके परिजन और निकट के मित्र शामिल हुए। देश में साहसिक यात्राओं, पर्यावरण सुरक्षा और सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने वाली संतोष यादव ने कहा कि सूर्य उपासना हमारी वैदिक परम्परा हैं जो वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित हैं। उन्होंने बताया कि देश में साहसिक यात्राओं और खेलां की अपार सम्भावनाएं हैं आवश्यकता है प्रतिभाओं को अवसर और प्रोत्साहन देने की।

पद्मश्री संतोष यादव ने सरल और सात्विक जीवन को आध्यात्म का प्रथम सोपान बताते हुए विलासपूर्ण जीवन से दूरी बनाने के लिए समाज का आवाह्न किया। त्रिपुरा योग आश्रम के शुभचिंतक स्वामी नरसिह गिरि महाराज के सानिध्य में पद्मश्री संतोष यादव ने गंगा तट पर की छठ पूजा की।

देवभूमि खबर

Related articles