समग्र शिक्षा अभियान के तहत सहसपुर में ब्लाॅक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित
विकासनगर।देवभूमि खबर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को श्री गुरु राम राय इंटर कालेज सहसपुर में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। खंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा ने शिक्षण के दौरान स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने की सलाह शिक्षकों को दी है।
बीईओ शर्मा ने ब्लाॅक के विभिन्न विद्यालयों की टीम के साथ आए विज्ञान शिक्षकों को बताया कि विज्ञान के प्रति छात्र-छात्राओं में रुचि पैदा कर उन्हें इसका सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। कहा कि विज्ञान को समाज से जोड़ने के लिए शिक्षण के दौरान स्थानीय संसाधनों की जानकारी देना जरूरी है। स्थानीय संसाधनों पर आधारित प्रयोगात्मक कार्यों के लिए आओ करके सीखें की पद्धति अपनाई जानी चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं को स्थानीय संसाधनों के महत्व की जानकारी मिल सके। इस दौरान ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डा. बीपी पुष्पकार, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, संजय गर्ग, ले. कर्नल कादिर हुसैन, अर्जुन कोहली, एसएस रावत, महावीर सिंह, रामचरण बौंठियाल, यामीन खान आदि मौजूद रहे।प्रतियोगिता में ये रहे अव्वलटीम प्रोजेक्ट में विज्ञान ड्रामा में हाई स्कूल झीवरहेड़ी प्रथम, मसूरी बालिका इंका मसूरी द्वितीय, एसजीआरआर इंका भाऊवाला तृतीय, विज्ञान मेला में एसजीआरआर सहसपुर प्रथम एवं द्वितीय, हाईस्कूल बिरसनी तृतीय व्यक्तिगत वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर में श्वेता, प्रिया गुसाई, सना परवीन, कोमल भटनागर, लक्ष्मी नेगी, शुभम शर्मा विभिन्न वर्गों में प्रथम, हिमांशु वर्मा, अभिषेक, मौ. अनस, तानिया, डॉली, सौरभ कुमार द्वितीय, सलोनी घई, शाफिया, बलराज, निधि धीमान, परम कैंतुरा तृतीय। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में मौ. जक्की, खुशी, विरेंद्र थापा, लखवीर, राजा सिंह प्रथम, पूजा, दीक्षा, नीलम, तरुण, सिद्धार्थ द्वितीय स्थान पर रहे।
