जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने एकल खिड़की सुगमता जिला प्राधिकृत समिति की ली बैठक 

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। उत्तराखण्ड़ एकल खिड़की सुगमता जिला प्राधिकृत समिति की बैठक कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा आपत्तियों के निस्तारण आॅनलाइन नही किया जा रहा है वे विभाग इसको गम्भीरता से ले। उन्होंने वन, राजस्व, जल संस्थान, विद्युत व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से जो भी कार्यवाही की जानी है उसकी जाॅच के उपरान्त ही रिर्पोट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिये कि भूमि से सम्बन्धित मामलों की जाॅच सम्बन्धित क्षेत्र के उपजिलाधिकारियांे से अवश्य करा लंे।

बैठक में जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उद्यम एकल खिडकी व्यवस्था के अंतर्गत जो भी प्रस्ताव प्राप्त होते है उन पर सभी विभाग अपने स्तर से जो भी कार्यवाही एवं परीक्षण किया जाना है उसका ठीक प्रकार से परीक्षण करते हुए संबधित प्रस्तावों पर अपनी सैद्धान्तिक सहमति समय सीमा के अंतर्गत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रस्ताव पर किसी प्रकार की कोई समस्या एवं मानक के अनुरूप नही पाया जाता है तो इस संबध में अपनी टिप्पणी अनिवार्य रूप से प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रोथ सेन्टरों के कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिये कि जहां पर गोथ सेन्टर बनाये जाने है उन कार्यों में प्रगति लाई जाय। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेन्टरों के खुल जाने से जहां स्थानीय लोगांे को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा वहीं पलायन को रोकने में मदद मिल सकेंगी। जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, बाल विकास, पर्यटन, सहकारिता के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्रोथ सेन्टर खोले जाने के लिये शीध्र प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें।

बैठक में एकल खिडकी व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबध में महाप्रबंधक उद्योग से डा0 दीपक मुरारी से जानकारी दी गयी। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया किया जिन आवेदनों में कमी रही गयी है उनको पूर्ण कर लिया जायेगा ताकि आगामी बैठक में प्राप्त आवेदनों पर सहमति बन सके।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, अपर चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयंाकी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत डी0डी0 पंगती, जिला उद्यान अधिकारी टी0एन0 पाण्डे, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनविन्दर कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles