कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ दिया सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना 

Spread the love
हरिद्वार।देवभूमि खबर। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वधान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार पुरानी कचहरी देवपुरा पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल धरने का आयोजन किया गया।धरने को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय प्रदेश पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने कहा कि आज 6 वर्ष से ज्यादा हो गए मोदी सरकार को सत्ता में आए हुए परंतु जो 5 वायदे लेकर सत्ता में आए थे उनमें से एक भी वायदा अंश मात्र भी वह पूरा नहीं कर पाए। जिसमें रोजगार,काला धन ला कर देश के प्रत्येक नागरिक के खाते में डालना, किसानों की समस्याएं, उद्योगों को रियायत देना तथा महंगायी सब समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं।यदि लाए तो जीएसटी,नोटबंदी, बेरोजगारी,उद्योग बंदी,बैंकों का निजीकरण,महिलाओं का उत्पीड़न, किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं में बढ़ोतरी,सारे देश में अराजकता का माहौल बन गया है,साम-दाम-दंड-भेद अपनाकर सत्ता हथियाना इनका मकसद रहा है,अब जनता को मालूम हो चुका है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने 14 दिसंबर को दिल्ली में हुंकार रैली का आयोजन किया है जिसमें भारी संख्या में लोगों से भाग लेने का आह्वान किया।
पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल तथा पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है मजदूर की दिहाड़ी में कटौती हो रही है,मजदूरों को काम नहीं मिल रहा ऐसे में सरकार के झूठे वायदों से दो वक्त की रोटी भी मिलनी दुभर हो गई है।जनता रोजगार जाती है जो मिल नहीं रहा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह फेल हो गई हैं।महिलाओं पर दिन प्रतिदिन अत्याचार हो रहे हैं,युवा पीढ़ी पर नशा हावी हो रहा है इसलिए चोरी डकैती की घटनाएं हो रही हैं। इसमें राज्य सरकार भी बुरी तरह फेल हो रही है।सिर्फ अफसरशाही हावी है वह भी भाजपा के मंत्रियों के इशारों पर कार्य कर रहे हैं नकारा अधिकारी हावी हो रहे हैं।पूर्व विधायक रामयश सिंह तथा जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि सिडकुल में दिन-प्रतिदिन उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं जिससे व्यापारियों का पैसा तथा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा। कार्यक्रम को मेयर अनिता शर्मा, डॉ. संतोष चैहान,विमला पांडे,नीशा शर्मा, मुरली मनोहर,प्रदीप चैधरी, यशवंत सैनी,शुभम अग्रवाल, फुरकान अहमद,अशोक शर्मा, इरशाद अली,तस्लीम अहमद,नईम कुरैशी,सुमित भुल्लर,अनिल भास्कर,अमरदीप रोशन, बीएस पंवार,संजय शर्मा, जगत सिंह रावत,रवि कश्यप,जटाशंकर, नितिन तेश्वर, राजेंद्र चुटेला, नरेश चनियाना,विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह एड.,बिना कपूर, अंबिका पांडे,सविता सिंह, एल एस रावत,नीलम शर्मा,निखिल शर्मा,बृजमोहन,आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

देवभूमि खबर

Related articles