खुरपिया फार्म की 405 एकड भूमि भूमिहीनो को दी जायेगी

Spread the love

पंतनगर। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मनीषा पवांर, सचिव अमित नेगी द्वारा आज प्राग फार्म, खुरपिया फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया व अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। खुरपिया फार्म का निरीक्षण कर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा खुरपिया फार्म की 80 एकड भूमि विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु स्थानान्तरित कर दी गई हैं। उन्होने कहा खुरपिया फार्म की 405 एकड भूमि भूमिहीनो को दी जायेगी शेष भूमि पर अमृतसर, कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरीडार के तहत स्मार्ट सिंटी का निर्माण किया जायेगा। मुख्य सचिव द्वारा प्राग फार्म के तहत आनन्दपुर, अटरिया, सिडकुल रोड का भी भ्रमण किया। उन्होने कहा बडी परियोजनाओ के लिए प्राग फार्म उपयुक्त जगह है। नये एयरपोर्ट हेतु प्राग फार्म की 1100 एकड भूमि का प्रारम्भिक सर्वे किया जा रहा है। उन्होने कहा यहां पर एयरपोर्ट हेतु पर्याप्त जमीन है भविष्य की आवश्कताओ को देखते हुए इसका विस्तार किया जा सकता है। यह एयरपोर्ट लाजिस्टिक के रूप मे भी कार्य करेगा जिसमे सिडकुल के उद्योगपति बाहर से कच्चा माल लाने व तैयार माल को बाहर भी भेज सकेंगे। उन्होने कहा वर्तमान एयरपोर्ट मे पर्याप्त स्थान नही है इसके विस्तारीकरण मे बहुत खर्चा आ रहा हैं। उन्होेने कहा काशीपुर आईआईएम के सामने की भूमि मे अरोमा पार्क स्थापित करने की कार्यवाही चल रही है इसके लिए कैबिनेट की बैठक मे फैसला भी लिया जा चुका है ताकि सगन्ध पौध, जडी बूटी, इत्र बनाने के उद्योग लगाये जा सके। उन्होने कहा देहरादून मे आयोजित समिट मे सगन्ध पं्रस्सकरण करने वाले लोगो द्वारा इसकी इच्छा व्यक्त की थी।
इस अवसर पर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने बताया आनन्दपुर, अटरिया, सिडकुल सडक का निर्माण सिडकुल द्वारा किया गया हैं। इसमे अभी कई स्थानो पर सडक निर्माण कार्य होना है। इस सडक की एसआईटी जांच चल रही है। उन्होने कहा इसकी शीघ्र एसआईटी जांच कराकर अधूर निर्माण कार्याे को पूरा कराया जाए।
भ्रमण अवसर पर मण्डलायुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल, एसएसपी बलिन्दरजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, जीएम सिडकुल पीसी दुम्का, एसएलओ नरेश दुर्गापाल, एनएस नबियाल, उप जिलाधिकारी गौरव कुमार, मुक्ता मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, निदेशक एयरपोर्ट एसके सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles