प्रदेश सरकार समर्पित भावना से विकास कार्य कर रहीः मंत्री मदन कौशिक

हरिद्वार।देवभूमि खबर। जनपदभर में 71 वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, भवनों एवं जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा गणतन्त्र का संकल्प दोहराया। जिलाधिकारी ने आनंदमयी सेवासदन की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया।
मुख्य कार्यक्रम रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुए। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के शहरी नगर विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा यातायात पुलिस दस्ता, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी, नागरिक पुलिस टुकड़ी, पुलिस बैण्ड, पीएसी प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, पीआरडी प्लाटून एवं महिला पीआरडी टुकड़ी की सलामी ली। इस अवसर पर जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए मदन कौशिक ने कहा कि यह पर्व हमारा राष्ट्रीय पर्व है, और आज का दिन हम सभी भारतवासी अपनी जन्मभूमि को समर्पित करते हैं। राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को अपनी जन्मभूमि को सर्वोपरी मानकर अपना कर्म करना चाहिए। राज्य की सरकार भी प्रदेश और अपने नागरिकों प्रति समर्पित भावना से विकास कार्य कर रही है, जिससे उत्तराखण्ड निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत दुनिया में लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है तथा पूरी दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। हम सभी को राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनना है। अपना पूर्णं प्रयास राष्ट्र निर्माण में करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का अधिकार है, साथ ही सभी को अपने कर्तव्यों के पालन में भी तत्पर रहना चाहिए। जबकि भेल के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक भव्य रंगारंग समारोह आयोजित किया गया। हजारों दर्शकों तथा अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में भेल के कार्यपालक निदेशक (हीप) संजय गुलाटी ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस अवसर पर भेल में बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका रश्मि गुलाटी तथा अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला देवी ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग.बिरंगे गुब्बारों को जब आकाश में छोड़ा तो हजारों दर्शकों ने भारत माता की जय के उदघोष से सारा स्टेडियम गूंजा दिया। सीआईएसएफ द्वारा प्रस्तुत मॉक ड्रिल एवं डीपीएस द्वारा प्रस्तुत घुड़सवारी प्रदर्शन का दर्शकों ने भरपूर आनन्द घ्लिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सुन्दर झांकियों ने भी उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। वही इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष लघु व्यापारी नेता संजय चोपड़ा ने कहा जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए जन जागरण अभियान चलाया है उसी को आगे बढ़ाते हुए असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के लघु व्यापारी अपने अपने कारोबारी स्थलों पर कूड़ेदान व मां गंगा के संरक्षण पर्यावरण के प्रति जागरूकता खुले में सोच जैसे मार्गदर्शन पर संकल्पित होकर जन जागरण किए जाएंगे । उन्होंने यह भी कहा भारत सरकार में राज्य सरकार द्वारा भारत स्वच्छता मिशन के दृष्टिगत सभी सामाजिक संगठनों को एकजुटता के साथ बढ़-चढ़कर देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सच्ची निष्ठा के साथ अपना धर्म कर्म समझते हुए आगे आना चाहिए ।जबकि महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने कहा कि आज का दिन हमारे देश का महान दिन है सभी देशवासियों को अपने गौरव शाली माँ भारती के तिरंगे को जगह जगह फैराकर अमर शहीदों को सलामी देनी चाहिए जिन देश के वीर जवानों ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया आज उनको नमन करने का दिन है इस दिन को हर देशवासी को मनाना चाहिए ।देसंविवि में कुलाधिपति के कुलाधिपति डॉ. पण्ड्या ने कहा कि गणतंत्र दिवस गौरव बोध का महापर्व है।

