जनता दरबार में प्राप्त 52 शिकायतों में से 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रूद्रप्रयाग ।देवभूमि खबर।पुराने विकास भवन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों द्वारा 52 शिकायतें दर्ज कराई गई। जनता दरबार में प्राप्त 52 शिकायतों में से 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्धारित एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबन्धित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करे।
जनता दरबार में सामाजिक कार्यकर्ता श्री रजनीश सकलानी ग्राम सकलाना (लस्या) ने मनरेगा योजना के अन्तर्गत पैदल मार्ग एवं पुश्ता निर्माण के संबंध में, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा डिमरी ने कोटली क्षतिग्रस्त पेयजल योजना निर्माण के संबंध में, श्री संजय लाल ग्राम नगरासू ने अपनी पत्नी उषा देवी की संाप के डसने के कारण मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता चाहने के संबंध में, श्री शूरवीर सिंह चैहान ग्राम सुमाडी ने सूर्य प्रयाग नामी तोक में पीडब्लूडी विभाग द्वारा रोड़ निर्माण के फलस्वरूप मुआवजा भुगतान न होने के संबंध में, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति श्री शेर सिंह सिरवाण ग्राम मुसाढुंग ने तैला-विजयनगर मोटरमार्ग पर ग्राम मुसाढुंग नौडी गदेरा दयूका एप्रोच मार्ग निर्माण के संबंध में, श्रीमती ऊमा देवी ग्राम जगोठ ने आवास चाहने के संबंध में, श्रीमती कुवंरी देवी ग्राम महरगांव ने मनरेगा योजना के अन्तर्गत गौशाला निर्माण के संबंध में, श्रीमती कल्पेश्वरी देवी ग्राम उरेला ने आर्थिक सहायता चाहने के संबंध में, वन पंचायत तमिण्ड श्री नारायण सिंह ने तिलवाडा वावई चैकी-बर्सिल-तमिण्ड पीएमजीएसवाई रूद्रप्रयाग द्वारा सड़क निर्माण में बिना वन स्वीकृत के कई चीड के पेडों तथा चारा पत्ती एंव फलदार वृक्षों को तथा कई नाली जमीन सिचांई भूमि को क्षति पहुँचाने के संबंध में, श्री मुन्ना सिंह राणा ग्राम ग्वाड थापली ने रैतोली-जशोली मोटर मार्ग पर ग्राम पंचायत ग्वाड थापली अन्तर्गत कसकोर तोक में धाधली से हो रहे निर्माण के संबंध में, पूर्व प्रधान श्री बलवीर सिंह सिंघवाल ग्राम रौठिया ने सेमलता -रोठिया क्षतिग्रस्त पेयजल योजना के शुरू न होने के संबंध में शिकायत दर्ज की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह चौहान, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उपजिलाधिकारी रूद्रप्रयाग बृजेश तिवाडी, जखोली एन.एस नगन्याल, ऊखीमठ वरूण अग्रवाल, तहसीलदार रूद्रप्रयाग किशन गिरी, बसुकेदार श्रेष्ठ गुनसोला, जिला युवा कल्याण अधिकारी के.एन. गैरोला, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र चैधरी, मुख्य कुषि अधिकारी एस.एस वर्मा, अधिशासी अधिकारी रूद्रप्रयाग सीमा रावत सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।

