हरिद्वार नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर।। नगर निगम सभागार में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पार्षद गणों ने नगर निगम की विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। बैठक में मेयर अनिता शर्मा, एमएनए आलोक पाण्डेय, नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। भाजपा पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि बकाया राजस्व वसूली कर निगम की आय बढ़ायी जाए। नगर निगम की भूमी पर हो रहे अवैध कब्जों को चिन्हित कर खाली कराने की मुहिम को भी चलाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के आय के स्रोत बढ़ाए जाएं। जिससे अन्य कर्मचारियों की समस्याओं के निदान भी हो सकेंगे। चित्रा टाकीज के समीप खोखा व्यवसायियों की समस्याओं का निदान भी किया जाना जरूरी है। सैकड़ों व्यापारी अर्से से अन्य स्थानों पर खोखा पटरी लगाए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि गलत तरीके से नगर निगम की भूमियों पर कब्जा किया जा रहा है। जिससे कई तरह की परेशानियां नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के समक्ष आ रही हैं। पार्षदों के अनुमोदन पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे नगर निगम क्षेत्र का विकास हो सके। नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान की समस्या भी बनी रहती है। जिन कारणों से नगर निगम के अन्य कार्य भी प्रभावित होते हैं। बकाया भुगतान को लेकर सभी को नगर निगम आय के स्रोत बढ़ाने चाहिए। जिससे कर्मचारियों की समस्या का भी निदान हो सकेगा। कार्यकारिणी की बैठक में पार्षदजनों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी जानकारियां अधिकारियों के समक्ष रखी। विभिन्न वार्डो में पथ प्रकाश, नालों की सफाई, नालियों की पुलिया निर्माण को लेकर भी पार्षदों द्वारा जानकारियां दी गयी। गर्मी के कारण विभिन्न वार्डो में दवाई छिड़काव आदि को लेकर भी विचार रखे गए। इस अवसर पर पार्षद इसरार अहमद, नेपाल सिंह, उदयवीर सिंह, ललिता चैहान, विनीत जौली आदि ने भी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

देवभूमि खबर

Related articles