नवनियुक्ति जिलाधिकारी उधमसिंह नगर श्रीमती रंजना राजगुरू ने संभाला कार्यभार

नवनियुक्ति जिलाधिकारी उधमसिंह नगर श्रीमती रंजना राजगुरू ने संभाला कार्यभार
Spread the love

रूद्रपुर ।नवनियुक्ति जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू द्वारा आज जनपद उधमसिंह नगर कलक्ट्रेट में पहुंचकर निवर्तमान जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल से पहली महिला के रूप में चार्ज लेकर कार्यभार संभाला। इसके उपरांत नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कोषागार मे जाकर डबल लाॅक को देखा व कार्यभार ग्रहण किया। श्रीमती रंजना 2010 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व श्रीमती रंजना मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार तथा रूद्रप्रयाग व बागेश्वर मे जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुकी है। इससे पूर्व शिक्षा विभाग के अहम पदो पर सेवाएं दे चुकी है।

श्रीमती रंजना राजगुरू ने कहा जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोक-थाम, महिलाओ, बच्चों, स्वास्थ, शिक्षा, कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होने कहा कि जनपद की अंतरराष्ट्रीय एवं अन्य राज्य की सीमाओ को देखते हुये सभी के साथ आपसी समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद के हित में जो भी महत्वपूर्ण कार्य होगें वह सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जायेगें। उन्होने कहा कि आम जनता को जिलाधिकारी से अपनी बात रखने का अधिकार है वे किसी भी समय अपनी बात रख सकते है। उन्होने कहा जनपद मे चलाये जा रहे विकास कार्यो को आगे बढाया जायेगा। उन्होने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मिले इस पर कार्य किया जायेगा। लोगो को अधिक से अधिक जन सुविधाएं देने के लिए भी कार्य किये जायेंगे।
       

जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, मुख्य कोषाधिकारी भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, एसएलओ एनएस नबियाल, नरेश दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles