नियमों के उल्लंघन करने पर आज 23 अभियोग पंजीकृत,1,818 अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार

नियमों के उल्लंघन करने पर आज 23 अभियोग पंजीकृत,1,818 अभियुक्त  पुलिस ने किये गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। प्रदेश में अनलॉक होने के बाद जारी नियमों के उल्लघंन करने पर राज्य भर में पुलिस ने आज प्रदेश में कुल 23 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 1,818 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 4,190 अभियोगों 52,642 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 100117 वाहनों के चालान, 9,951 वाहन सीज एवं 05.90 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

देवभूमि खबर

Related articles