डी0एम0एफ0 अंशदान धनराशि के तहत प्रबंधन समिति बैठक करना सुनिश्चित करें :धन सिंह रावत
उत्तरकाशी ।उच्च शिक्षा ,सहकारिता ,प्रोटाकाॅल ,दुग्ध विकास व जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को जिला सभागार कक्ष में कोविड-19 के दृष्टिगत गत सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की खनिज न्यास संबधी महत्वपूर्ण बैठक की।
मंत्री श्री रावत ने कहा कि डी0एम0एफ0 (जिला खनिज फाउंडेशन) अंशदान धनराशि के तहत प्रबंधन समिति बैठक करना सुनिश्चित करें व विभिन्न विभागों के प्रस्तावों की सहमति बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ।
उन्होनें कहा कि खनन संक्रियाओं से प्रभावित स्थलों के ही 1 करोड़ तक के प्रस्ताव आंमत्रित करें। 36 लाख की धनराशि कोविड -19 को दृष्टिगत रखते हुए अवशेष रखी जायेगी, न्यास में जमा रकम से खनन श्रमिकों के कल्याण के साथ ही गांवों में सड़क, पानी, बिजली आदि सुविधाएं विकसित करने को लेकर व न्यास खनन प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, श्रमिक कल्याण ,गांवों के समुचित विकास के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण,विधायक गंगोत्री गोपाल सिंह रावत, विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ,जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ,पुलिस अधीक्षक पंकज भटृ, मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, डीएफओ संन्दीप कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिहं, भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।

