उपमा ने डीजी लॉ एंड ऑर्डर को पौधे एवं मास्क भेंट किए
देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार से भेंट की और उनको इलायची एवं इंसुलिन के पौधे भेंट किए इस अवसर पर महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे कपड़े के मास्क भी भेंट किए गए ताकि निकट समय में जिस तरह से यह वैश्विक बीमारी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है उससे बचाव के लिए मास्क और औषधि वर्धक पौधे बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की तरफ से संगठन मंत्री राजीव सच्चर, उपाध्यक्ष प्रदेश पंकज मसोन, रेसकोर्स से पार्षद मोंटी कोहली, सचिन आनंद के साथ महानगर महिला अध्यक्ष कोमल वोहरा, प्रियंका वासुदेव, अमृता कौशल, जसप्रीत कौर मौजूद रहे।

