जिले में आशा के माध्यम से 3 राउंड का सर्विलांस पूरा किया जा चुका है:डीएम
चमोली।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीसी के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कोविड टेस्टिंग बढाने, अस्पतालों में प्रत्येक बैड में आॅक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था करने तथा कोविड से संबधित आवश्यक संशाधनों की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोविड संक्रमण की रोकथाम में लगे फ्रंट लाईन वर्कर की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सर्विलांस सिस्सटम को और मजबूत बनाने को कहा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने वीसी में मुख्यमंत्री को जनपद में कोविड की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। बताया कि जिले में आशा के माध्यम से 3 राउंड का सर्विलांस पूरा किया जा चुका है और 17 जुलाई से 4 राउंड शुरू हो चुका है। जिसमें 1.86 लाख जनसंख्या कवर हो चुकी है। जो भी लोग संदिग्ध पाए जा रहे है उन सभी का टेस्ट कराया जा रहा है। अभी तक जो भी पाॅजिटिव केस मिले है उन सभी की ट्रेवल हिस्ट्री रही है और ट्रेवल हिस्ट्री वाले सभी लोगों की टेस्टिंग कराई जा रही है। जिले में अभी तक कोरोना से किसी की मृत्यु नही हुई है। बताया कि कोविड हेल्थ सेंटर में 65 आॅक्सिजन बैड तैयार किए गए है। जिले में अभी तक 149 लोगों का रैपिट एंटीजन टेस्ट तथा 652 लोगों का 2 नैट टेस्ट भी किया गया है।

