पुलिस कर्मियों ने उच्चकोटि का सेवाभाव,अनुशासन व कर्तव्यपरायणता दिखाई :अशोक कुमार
देहरादून। अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे उत्तराखण्ड पुलिस के सभी जवानों का हौंसला बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन का अनुपालन कराने में दृढ़ता के साथ-साथ जिस तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए उच्चकोटि का सेवाभाव, अनुशासन व कर्तव्यपरायणता दिखाई है उस पर उन्हें गर्व है। साथ ही, उन्होंने कोरोना से बचने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को सजग व सावधानीपूर्वक पूरी एतिहात के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की अपील की है।

