उत्तरांचल पंजाबी महासभा रजि. के एकीकरण के प्रयास,कोर कमेटी को सौंपा इस्तीफा
देहरादून।उत्तरांचल पंजाबी महासभा रजि. के एकीकरण के प्रयास के अंतर्गत देहरादून महानगर इकाई अध्यक्ष श्री विनय कोहली ( बेहड़ गुट) एवं सo पी एस कोचर ( घई गुट) ने पहल करते हुए आज प्रदेश कोर कमेटी के सम्मानित सदस्यों श्री राकेश ओबेरॉय ,श्री एस पी कोचर, श्री सुभाष कोहली एवम प्रदीप सचदेवा जी के सामने अपने अपने इस्तीफे सौंपते हुए समाज को एक मंच पर इक्कट्ठा कर एकसूत्र में पिरोने की पहल को परवान चढ़ाया ।
महानगर अध्यक्ष श्री विनय कोहली जी ने पंजाबी समाज की एकता को बनाये रखने के लिए अपना पद त्यागते हुए महानगर अध्यक्ष पद पर सo पी एस कोचर जी के नाम का प्रस्ताव कोर कमेटी एवम प्रदेश महामंत्री श्री हरीश नारंग ,प्रदेश उपाध्यक्ष स o गुरदीप सिंह सहोत्रा ,भरी मन्नू कोचर ,संगठन मंत्री श्री राजीव सच्चर एवम सo संतोख नागपाल युवा इकाई महानगर अध्यक्ष के सामने पेश किया , जिस पर मा o प्रदेश अध्यक्ष श्री तिलक राज बेहड़ जी से फ़ोन पर सम्पर्क कर उनकी सहमति ली गयी एवम उपस्थित सभी पदाधिकारियों की सहमति पर प्रदेश प्रभारी श्री सुभाष कोहली जी द्वारा श्री विनय कोहली जी को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवम सoपी एस कोचर जी को देहरादून महानगर का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने बताया कि दोनों गुटों को एक मंच पर लाने के सूत्रधार स० गुरदीप सिंह सहोत्रा जी का हम ह्रदय से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया।
स पी एस कोचर जी की पहल का भी हम स्वागत करते है कि उन्होंने कई दिन पूर्व अपनी इस पहल की इच्छा सभी पदाधिकारियों के सामने जताई ,जिस पर सहानुभूतिपूर्वक समाज की एकता के लिए एकीकरण के इस प्रयास को सिरे चढ़ाया जा सका ।
सबसे महत्वपूर्ण योगदान श्री विनय कोहली जी का रहा जिन्होंने अपना पद त्यागकर सामाजिक एकता को सर्वोपरि रक्खा ।
बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त श्री पवन सचदेवा,जितेंद्र कुमार गोला,स o देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ,श्री नवनीत ओबेरॉय, श्री सुमित सचदेवा, आदि उपस्थित रहे।

