क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व लोगों ने एनसीसी अकादमी को श्रीकोट माल्डा में स्थापित करने के न्यायालय के फैसले का किया स्वागत
कीर्तिनगर । एनसीसी अकादमी को टिहरी गढ़वाल जिले से जनपद पौड़ी गढ़वाल में शिफ्ट किये जाने के विरोध में नैनीताल उच्च न्यायालय में दायर याचिका के निस्तारण के बाद श्रीकोट माल्डा में स्थापित करने के फैसले पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।
इस अवसर पर देवप्रयाग क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने एनसीसी अकादमी को श्रीकोट माल्डा में स्थापित करने के न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत ने एनसीसी अकादमी को पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा श्रीकोट माल्डा में जो स्थापना की नींव रखी थी,उसे आज कोर्ट ने भी स्वीकार कर मुहर लगा दी है। पूर्व शिक्षामंत्री नैथानी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार धोखेबाजी से एनसीसी अकादमी को अन्यत्र शिफ्ट कर रही थी,उसे आज माननीय उच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर जनभावनाओं के अनुरूप देवप्रयाग विधानसभा में स्थापित करने के निर्णय से यह साबित हो गया है कि वर्तमान भाजपा की प्रदेश सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सही निर्णय बताते हुए माननीय न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्व में एनसीसी अकादमी को अन्यत्र शिफ्ट करने के विरोध में आन्दोलन किया गया था। जिसे अब न्यायालय का फैसला आने से लोगों को खुशी हुई है।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह रावत,हिण्डोलाखाल कांग्रेस अध्यक्ष कुन्दन सिंह बिष्ट,कीर्तिनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव राकेश बिष्ट,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,पीसीसी मोहनानन्द डोभाल,डॉ प्रताप भण्डारी,राम प्रकाश नौटियाल,आशीष पंवार सहित कई लोगों ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।
