45 पॉजिटिव संक्रमित की संख्या 3417 स्वस्थ हुए 2718
देहरादून। आज कोरोना पॉजिटिव के मामलों में फिर से बढ़ोतरी रही है। आज प्रदेश में सक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3417 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में 20,हरिद्वार में 3,चमोली में 1,टिहरी में 2,नैनीताल मे 4, चंपावत में 2 ,उधमसिंहनगर में 14 संक्रमित केस मिले है। 2718 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। 46 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।


