विधायक जोशी ने दुकान में कार्यरत कर्मचारियो रिक्शा श्रमिकों, पटरी वालो, व अन्य जरूरतमंदों को किट वितरित की

विधायक जोशी ने दुकान में कार्यरत कर्मचारियो रिक्शा श्रमिकों, पटरी वालो, व अन्य जरूरतमंदों को किट वितरित की
Spread the love

मसूरी। विधायक गणेश जोशी ने माता मंगला व भोले जी महाराज के सहयोग से मसूरी के छोटे दुकानदारों व दुकान में कार्यरत कर्मचारियो रिक्शा श्रमिकों, भुटटेवालों, पटरी वालो, व अन्य जरूरतमंदों को 560 राशन के किट वितरित किए।
कुलड़ी पार्किंग में आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में राशन वितरित करते हुए विधायक गणेश जोशी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का मसूरी में बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है क्यों कि यह पर्यटक स्थल है और यहां के लोगों की रोजी रोटी उसी पर निर्भर है लेकिन गत चार महीनों से कोरोना संक्रमण के चलते सभी का व्यवसाय प्रभावित हुआ है जिसको देखते हुए माता मंगला व भोले जी महाराज के सहयोग से जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है, आज कोरोना संक्रमण में उनके घर की स्थिति क्या होगी अच्छी तरह समझता हूं ऐसे में कोशिश है कि सभी को राशन दिया जाय। उन्होनें माता मंगला व भोले जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने 15सौ किट राशन के उपलब्ध कराये। जिन्हें भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरित किया गया। इस मौके पर छावनी उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, अभिलाष, सपना शर्मा, बिजेंद्र भंडारी, विजय रमोला, उपाध्यक्ष अमित भटट, सुनील रतूड़ी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles